देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 1423 नये मामले सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1423 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
रायपुर, सात दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1423 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,48,232 हो गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में सोमवार को 190 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1382 लोगों ने घर में पृथक-वास में रहने की अवधि को पूरा कर लिया। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 15 लोगों की मौत हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 1423 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 135, दुर्ग से 128, राजनांदगांव से 99, बालोद से 85, बेमेतरा से 41, कबीरधाम से 21, धमतरी से 52, बलौदाबाजार से 42, महासमुंद से 61, गरियाबंद से 16, बिलासपुर से 92, रायगढ़ से 102, कोरबा से 104, जांजगीर चांपा से 113, मुंगेली से 16, गौरेला पेंड्रा मरवाही से नौ, सरगुजा से 42, कोरिया से 27, सूरजपुर से 37, बलरामपुर से 14, जशपुर से 21, बस्तर से 21, कोंडागांव से 37, दंतेवाड़ा से नौ, सुकमा से छह, कांकेर से 72, नारायणपुर से छह, बीजापुर से 10 तथा अन्य राज्य से पांच मरीज शामिल हैं।
यह भी पढ़े | CBSE Board Exam Date Update: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी की जगह मई महीने कराने का प्रस्ताव.
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,48,232 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 2,25,633 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 19,589 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3010 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 47,880 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 672 लोगों की मौत हुई है।
संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

