एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 1,421 नए मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस के 1,421 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,29,001 हो गई तथा छह और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,298 हो गई।

देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 1,421 नए मामले आए सामने
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 23 अक्टूबर तेलंगाना में कोरोना वायरस के 1,421 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,29,001 हो गई तथा छह और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,298 हो गई।

राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | यात्री ने विमान में ‘‘आतंकवादी’’ होने का किया दावा, गिरफ्तार.

राज्य में अभी तक कुल 40,17,353 नमूनों की कोविड-19 की जांच की जा चुकी है। 22 अक्टूबर को 38,484 लोगों की जांच की गई।

राज्य में इस समय 20,377 लोग उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार के चुनावी ‘रण’ में आज उतरेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, गरमाएगा सियासी पारा.

यहां संक्रमण के कारण मृत्युदर 0.56 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.5 प्रतिशत है।

तेलंगाना में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 90.53 प्रतिशत है, जबकि देशभर में यह दर 89.5 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2020 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).