Road Accident: नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक साल में सड़क हादसों में 142 लोगों की जान गई : मंत्री
महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री दादा भुसे ने शुक्रवार को यहां राज्य विधान परिषद को बताया कि एक साल पहले नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे के पहले चरण के उद्घाटन के बाद से अब तक इस पर हुए सड़क हादसों में कम से कम 142 लोगों की मौत हो चुकी है.
नागपुर, 8 दिसंबर: महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री दादा भुसे ने शुक्रवार को यहां राज्य विधान परिषद को बताया कि एक साल पहले नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे के पहले चरण के उद्घाटन के बाद से अब तक इस पर हुए सड़क हादसों में कम से कम 142 लोगों की मौत हो चुकी है. वह एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं की उच्च आवृत्ति के बारे में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे. नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाली सड़क का पहला 520 किलोमीटर लंबा चरण दिसंबर 2022 में यातायात के लिए खोला गया था.
मंत्री ने सदन को बताया कि उद्घाटन के बाद से एक्सप्रेसवे पर कम से कम 73 बड़ी दुर्घटनाएं हुईं और 142 लोगों की मौत हो गई. भुसे ने कहा कि दोनों तरफ बैरियर निर्माण का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अगले चार महीनों में पेट्रोल पंप, भोजनालयों और शौचालयों सहित सुविधाओं के साथ 16 ‘स्टेशन पॉइंट’ बनाए जाएंगे.
एक्सप्रेसवे पर 14 अक्टूबर को सड़क पर एक दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले, एक जुलाई को एक निजी स्लीपर बस के डिवाइडर से टकराने के बाद आग लगने के कारण 25 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई थी. ध्यानाकर्षण प्रस्ताव विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, अमोल मितकारी, अनिकेत तटकरे, सतीश चव्हाण और विक्रम काले ने पेश किया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

