एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1,418 नए मामले, संक्रमण दर 1.6 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,418 नए मामले आए। राष्ट्रीय राजधानी में हुई 88,000 से अधिक जांच के बाद ये मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण दर 1.6 प्रतिशत रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1,418 नए मामले, संक्रमण दर 1.6 प्रतिशत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,418 नए मामले आए। राष्ट्रीय राजधानी में हुई 88,000 से अधिक जांच के बाद ये मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण दर 1.6 प्रतिशत रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से 37 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 10,219 हो गई।

यह लगातार चौथा दिन है जब संक्रमण दर दो प्रतिशत से नीचे रही है। बृहस्पतिवार को यह 1.51 फीसदी, बुधवार को 1.96 फीसदी और मंगलवार को 1.9 फीसदी थी।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन की गई 88,400 जांचों के बाद 1,418 नए मामले सामने आए। जिनमें 48,180 आरटी-पीसीआर जांच और 40,220 रैपिड एंटीजन जांच शामिल थे।

तीन से सात दिसंबर तक संक्रमण दर क्रमशः 4.96 प्रतिशत, 4.78 प्रतिशत, 4.2 प्रतिशत, 3.68 प्रतिशत और 3.15 प्रतिशत रही, जिनमें लगातार गिरावट दर्ज की गई।

हालाँकि, आठ दिसंबर को यह फिर से बढ़कर 4.23 प्रतिशत हो गयी थी, जो नौ दिसंबर को फिर से गिरकर 3.42 प्रतिशत और 10 दिसंबर को 2.46 प्रतिशत तक आ गयी थी।

यह 11 दिसंबर को फिर से 3.33 प्रतिशत पर पहुंच गयी था, लेकिन 12 दिसंबर को फिर से 2.64 प्रतिशत पर आ गयी, और 13 दिसंबर को मामूली रूप से बढ़कर 2.74 हो गयी, 14 दिसंबर को फिर से गिरकर 2.15 प्रतिशत तक आ गई।

दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या शुक्रवार को पिछले दिन के 12,198 से घटकर 11,419 रह गई।

बुलेटिन के अनुसार, महानगर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 6,14,775 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2020 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).