एजेंसी न्यूज

अब तक चलाई जा चुकी हैं 1,414 श्रमिक स्पेशल ट्रेन: रेलवे

रेलवे यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि 162 ट्रेन अभी रास्ते में हैं और 1,252 ट्रेन अपने गंतव्य पर पहुंच चुकी हैं।

अब तक चलाई जा चुकी हैं 1,414 श्रमिक स्पेशल ट्रेन: रेलवे
जमात

नयी दिल्ली, 18 मई भारतीय रेल ने एक मई से लेकर अब तक 1,414 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और उनमें से अधिकतर ने गुजरात और महाराष्ट्र से प्रस्थान किया।

रेलवे यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि 162 ट्रेन अभी रास्ते में हैं और 1,252 ट्रेन अपने गंतव्य पर पहुंच चुकी हैं।

रेलवे ने कहा कि लगभग 116 ट्रेनें और चलाए जाने की प्रक्रिया में हैं।

रेलवे ने एक मई से अब तक लगभग 18.5 लाख प्रवासियों को उनके घर पहुंचाया है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 496 ट्रेन गुजरात से चलाई गईं तथा 17 और चलाए जाने की प्रक्रिया में हैं।

महाराष्ट्र से 266 ट्रेन चलाई गईं तथा 37 और चलाए जाने की प्रक्रिया में हैं।

पंजाब से 188, कर्नाटक से 89, तमिलनाडु से 61, तेलंगाना से 58, राजस्थान से 54, हरियाणा से 41 और उत्तर प्रदेश से 38 ट्रेन चलाई गईं।

उत्तर प्रदेश में अधिकतम 641 ट्रेन अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच चुकी हैं और 73 ट्रेन रास्ते में हैं।

बिहार में 310 ट्रेन गंतव्य पर पहुंच चुकी हैं और 53 अभी रास्ते में हैं।

रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट की एक शृंखला में सोमवार को कहा कि उन्होंने ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकारों से बात की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे अपने राज्यों में और ट्रेनों को आने की अनुमति देंगे।

गोयल ने कहा कि ओडिशा में अम्फान चक्रवात के चलते ट्रेनों के परिचालन को स्थगित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).