एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 140 नए मामले आए, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 140 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,28,097 हो गए, जबकि बीमारी से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 140 नए मामले आए, एक की मौत

श्रीनगर, 18 मार्च जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 140 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,28,097 हो गए, जबकि बीमारी से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि नए मामलों में से 25 जम्मू संभाग से और 115 कश्मीर संभाग से हैं।

श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 75 मामले आए, इसके बाद जम्मू जिले में 20 मामले सामने आए हैं।

सात जिलों में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है, जबकि 10 अन्य जिलों में एकल अंकों में नए मामले आए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,073 है, जबकि 1,25,046 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में बीमारी से एक नई मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या 1,978 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).