एजेंसी न्यूज

Jharkhand Shocker: झारखंड में ‘बलात्कार’ के बाद 14 वर्षीय किशोरी की मौत

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से बलात्कार किए जाने के बाद आंगनवाड़ी केंद्र के पास बेहोश मिली 14 वर्षीय लड़की ने बुधवार को ओडिशा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Jharkhand Shocker: झारखंड में ‘बलात्कार’ के बाद 14 वर्षीय किशोरी की मौत

चाइबासा (झारखंड), 18 दिसंबर : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से बलात्कार किए जाने के बाद आंगनवाड़ी केंद्र के पास बेहोश मिली 14 वर्षीय लड़की ने बुधवार को ओडिशा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार के सदस्यों ने जगन्नाथपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि नाबालिग के साथ बलात्कार किया गया.

जगन्नाथपुर पुलिस थाने के प्रभारी शिवनारायण तिवारी ने बताया, ‘‘ग्रामीणों के अनुसार नाबालिग लड़की मंगलवार शाम को आंगनवाड़ी केंद्र के पास बेहोश मिली थी और उसके कपड़े फटे हुए थे. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में सीमावर्ती ओडिशा के एक उप-मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.’’ उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: हत्या के एक मामले में फरार एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

तिवारी ने बताया, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा. एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है.’’ एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की. पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंच कर उसे हिरासत में ले लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2024 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).