देश की खबरें | गाजियाबाद में दो साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 साल के लड़के को पकड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद के लोनी में दो साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है जो बोलने में अक्षम है।
गाजियाबाद, आठ अप्रैल गाजियाबाद के लोनी में दो साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है जो बोलने में अक्षम है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि बच्ची का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि लड़का बच्ची के साथ उसके घर की छत पर खेल रहा था और जब उसने बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया तो बच्ची की मां नीचे थी।
उन्होंने बताया कि बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां और दादा छत पर आए। लड़का बच्ची को उन्हें पकड़ाकर मौके से फरार हो गया। उसे बुधवार को पकड़ लिया गया।
एक अन्य घटना में यहां नंदग्राम इलाके में पुलिस ने रविवार शाम को हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि महिला अपने 13 साल के बेटे के साथ किसी जन्मदिन पार्टी से लौट रही थी तभी चार लोगों ने उसे खींचकर कार में बिठा लिया।
उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने कार में उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।
डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार रात को उसी मेट्रो स्टेशन के पास से आसिफ और शादाब को गिरफ्तार कर लिया।
पाठक ने बताया कि उनके पास से अपराध में इस्तेमाल कार और एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि बाकी के दो आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

