देश की खबरें | अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के 14 नए मामले आए सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान-निकोबार द्वीप में 14 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस वैश्विक महामारी के मामले बढ़कर 5,098 हो गए हैं।
पोर्ट ब्लेयर, चार अप्रैल अंडमान-निकोबार द्वीप में 14 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस वैश्विक महामारी के मामले बढ़कर 5,098 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान नए मामले सामने आए।
पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 62 पर बनी हुई है।
अधिकारी ने बताया कि इस दौरान छह लोग बीमारी से उबर चुके हैं जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,987 हो गई है। यहां अब भी 49 मरीज उपचाराधीन हैं।
उन्होंने बताया कि 12,672 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है और 45 वर्ष की आयु से अधिक के 6,555 लोगों को टीका लग चुका है।
स्थानीय प्रशासन बीमारी को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा के नियमों को सख्ती से लागू कर रहा है।
यहां विमानों या जहाजों से आने वाले लोगों को द्वीप समूह में प्रवेश करने से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित न होने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।
अंडमान-निकोबार प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 3,24,207 नमूनों की जांच की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2021 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

