एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 14 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 14 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद केन्द्र शासित क्षेत्र में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,175 हो गए हैं।

देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 14 नए मामले

पोर्ट ब्लेयर, 11 अप्रैल अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 14 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद केन्द्र शासित क्षेत्र में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,175 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सभी नए मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला नहीं आने के कारण मृतकों की संख्या 62 पर बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कम से कम 10 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में 5,038 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, अभी 75 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 12,855 स्वास्थ्य एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के 18,804 लोगों को टीका लग चुका है।

विमानों या जहाजों से आने वाले लोगों को द्वीप समूह में प्रवेश करने से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित न होने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।

अधिकारी ने बताया कि इस द्वीप समूह में कोविड-19 की स्थिति अभी नियंत्रण में है।

अंडमान एवं निकोबार प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 3,35,784 नमूनों की जांच की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2021 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).