एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक इनामी नक्सली समेत 14 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर, 29 जुलाई छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक इनामी नक्सली समेत 14 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि माओवादी संगठन में पारिवारिक सुख से वंचित रहने और माओवादियों की जीवन शैली तथा विचारधारा से परेशान होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली नागी पोड़ियाम (38) पर एक लाख रुपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली ‘उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी’, ‘गंगालूर एरिया कमेटी’ और ‘भैरमगढ़ एरिया कमेटी’ में सक्रिय थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक 137 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल 306 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को राज्य शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).