देश की खबरें | उप्र में 14 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा: मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मामलों के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता में 14 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

लखनऊ, 24 फरवरी उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मामलों के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता में 14 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

विधानसभा में बजट सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को प्रश्‍न काल के दौरान समाजवादी पार्टी की सदस्य डॉक्टर रागिनी सोनकर के एक प्रश्‍न के उत्‍तर में मंत्री ने यह जानकारी दी।

सपा सदस्य ने ‘‘सखी सैंया तो खूब कमात है, महंगाई डायन खाये जात है’’ का जिक्र करते हुए पूरक प्रश्न किया कि गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, क्या सरकार महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देगी।

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के अंतर्गत प्रदेश में 13 फरवरी, 2023 तक कुल 1,75,02,198 मुफ्त गैस कनेक्शन लाभार्थियों को प्रदान किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों को 235.39 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी (आर्थिक सहायता) प्रदान की जा रही है।

सपा की सदस्य पिंकी सिंह यादव ने एक प्रश्न में कहा कि महंगाई इतनी ज्यादा है कि गैस कनेक्शन कबाड़ में बिक रहे हैं, जो महिलाएं गैस सिलेंडर नहीं भरवा पा रहीं क्या उनके लिए सरकार सोचेगी।

इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि कहीं से इस तरह की सूचना नहीं आयी है कि लोग अक्षम हैं और गैस भरवा नहीं पा रहे हैं।

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\