जरुरी जानकारी | ईएसआईसी योजना से अगस्त में 14.62 लाख नये अंशधारक जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सामाजिक सुरक्षा योजना से अगस्त, 2022 में लगभग 14.62 लाख नये अंशधारक जुड़े। आधिकारिक आंकड़ों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सामाजिक सुरक्षा योजना से अगस्त, 2022 में लगभग 14.62 लाख नये अंशधारक जुड़े। आधिकारिक आंकड़ों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

‘भारत में पे-रोल रिपोर्टिंग- रोजगार परिदृश्य -अगस्त-2022’ शीर्षक से राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईएसआईसी की योजना से वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 1.49 करोड़ अंशधारक जुड़े। यह आंकड़ा 2020-21 में 1.15 करोड़, 2019-20 में 1.51 करोड़ और 2018-19 में 1.49 करोड़ था।

ईएसआईसी की योजनाओं में सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 तक लगभग 83.35 लाख नए अंशधारक शामिल हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि सितंबर, 2017 से अगस्त, 2022 तक ईएसआईसी की योजना से कुल 7.22 करोड़ अंशधारक जुड़े।

एनएसओ की रिपोर्ट, ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल होने वाले नये सदस्यों के आंकड़ों पर आधारित हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त, 2022 में ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या 16.94 लाख थी।

इसके मुताबिक, सितंबर, 2017 से अगस्त, 2022 तक लगभग 5.81 करोड़ (सकल) नये अंशधारक कर्मचारी भविष्य निधि योजना में शामिल हुए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अंशधारकों की संख्या विभिन्न स्रोतों से मिलने की वजह से इनमें दोहराव की संभावना रहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now