देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,380 नए मामले, 14 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,380 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,20,168 हो गई।
अहमदाबाद, सात दिसंबर गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,380 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,20,168 हो गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने कहा कि कोविड-19 से 14 और मरीजों की मौत होने से राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,095 पर पहुंच गई है।
विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान 1,568 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए। अब तक गुजरात में 2,01,580 मरीज ठीक हो चुके हैं।
राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कुल 68,868 नमूनों की जांच की गई। अब तक 83,10,558 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
राज्य में फिलहाल 14,493 मरीज उपचाराधीन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर
Actor Vijay Crishna Dies: ‘देवदास’ एक्टर विजय कृष्णा का 81 साल की उम्र में निधन; लिलेट दुबे ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि (View Post)
Hardik Pandya T20 Stats Against England: इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं हार्दिक पांड्या? घातक आलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर
बाजार में भारी गिरावट: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सेंसेक्स 1,122 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 1.55% टूटा
\