एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 135 नए मामले आए, तीन मौतें हुईं, 612 लोग ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 135 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,22,620 हो गई, जबकि संक्रमण से तीन लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,037 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 135 नए मामले आए, तीन मौतें हुईं, 612 लोग ठीक हुए

अहमदाबाद, 22 जून गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 135 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,22,620 हो गई, जबकि संक्रमण से तीन लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,037 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिन में 612 लोगों को छुट्टी दी गई, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,07,424 हो गई, जो कि कुल मामलों का 98.15 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया, "अहमदाबाद में 30 नए मामले आए, इसके बाद सूरत में 22, राजकोट में 16, वडोदरा में 15 मामले आए। तीन मौतें अहमदाबाद, आनंद और जूनागढ़ में हुईं। गुजरात में इस समय 5,159 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 86 मरीज की हालत गंभीर है।"

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंगलवार को 4,53,300 लोगों को कोविड-19-रोधी टीका लगाया गया, जिससे राज्य में अब तक दी गईं खुराकों की कुल संख्या बढ़कर 2,30,09,562 हो गई।

पड़ोसी दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले आए और दो मरीज स्वस्थ हुए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या 10,490 हो गई और ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 10,427 हो गई।

केंद्र शासित प्रदेश में अब तक संक्रमण से चार मौतें हुई हैं, जबकि 59 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2021 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).