देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 13,468 नये मामले सामने आये, 81 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 13,468 नये मामले सामने आये जो अभी तक एक दिन में सामने आने वाले सबसे अधिक मामले हैं। वहीं 81 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े से मिली।
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 13,468 नये मामले सामने आये जो अभी तक एक दिन में सामने आने वाले सबसे अधिक मामले हैं। वहीं 81 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े से मिली।
बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 7,50,156 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या बढ़कर 11,436 हो गई है।
मंगलवार को 81 और मरीजों की मौत 3 दिसंबर के बाद होने वाली सबसे अधिक मौतें हैं जब 82 मरीजों की मौतें हुई थीं। दिल्ली में 19 नवंबर को कोविड-19 से 131 मौतें हुई थीं जो एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौतें हैं।
बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार को संक्रमित होने की दर बढ़कर 13.14 प्रतिशत हो गई जो एक दिन पहले 12.44 प्रतिशत थी।
कोविड-19 के ये मामले एक दिन पहले की गई 1.02 लाख से अधिक जांच किये जाने से सामने आये।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 दिनों में दिल्ली में कोविड-19 के लगभग 78,000 मामले सामने आये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

