इस्लामाबाद, 30 अगस्त पाकिस्तान में मानसून आने के बाद गत दो महीनों में बारिश संबंधी घटनाओं में 134 लोगों की मौत हुई है और 81 अन्य लोग घायल हुए हैं।
यह जानकारी रविवार को पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनडीएमए) ने दी।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में मानसून जून-जुलाई में प्रवेश करता है और सितंबर तक बारिश होती है।
एनडीएमए ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा में पांच तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चार और लोगों की मौत के साथ देश में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 134 हो गई है।
यह भी पढ़े | बांग्लादेश: BNP की सुप्रीमो खालिदा जिया ने जेल से रिहाई की अवधि और 6 महीने बढ़ाने की मांग की.
एजेंसी ने कहा, ‘‘मृतकों में 61 पुरुष, 14 महिलाएं और 59 बच्चे शामिल हैं।’’
एनडीएमए के मुताबिक देश के विभिन्न इलाकों में गत 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोग घायल हुए हैं जिन्हें मिलाकर कुल घायलों की संख्या 81 हो गई है।
एजेंसी ने बताया कि मृतकों में खैबर पख्तूनख्वा के 48, सिंध के 34, बलूचिस्तान के 17, पंजाब के 14, गिलगित-बाल्टिस्तान के 11 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के 10 लोग शामिल हैं।
एनडीएमए ने बताया कि बारिश और भूस्खलन से अब तक 1,001 मकान पूरी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जबकि 435 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY