एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1317 नए मामले, 24 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1317 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 58,181 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1317 नए मामले, 24 मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 27 अगस्त मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1317 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 58,181 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 24 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,306 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोरोनाकाल में डायबिटीज के मरीजों की रखें खास ध्यान.

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इन्दौर में चार, ग्वालियर में तीन, जबलपुर एवं सागर में दो-दो और भोपाल, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, विदिशा, रीवा, सीहोर, अलीराजपुर, शहडोल, शाजापुर, छिंदवाड़ा एवं सिवनी में एक- एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 375 मौत इन्दौर में हुई हैं। भोपाल में 267, उज्जैन में 79, सागर में 49, जबलपुर में 71, ग्वालियर में 40, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21, एवं खरगोन में 26 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Delhi Corona Cases Update: दिल्ली में COVID-19 ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में आए 1,840 नए पॉजिटिव केस, रिकवरी रेट घटकर 89.5% हुई.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 171 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 155, ग्वालियर में 156, जबलपुर में 126 एवं झाबुआ में 49 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 58,181 संक्रमितों में से अब तक 44,453 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 12,422 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 1207 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4,818 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).