एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सड़क दुर्घटना में 13 साल के लड़के की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में बुधवार को एक क्लस्टर बस की चपेट में आने से 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और उसका चाचा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में सड़क दुर्घटना में 13 साल के लड़के की मौत

दिल्ली, पांच अप्रैल उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में बुधवार को एक क्लस्टर बस की चपेट में आने से 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और उसका चाचा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा आजादपुर फ्लाईओवर के पास उस समय हुआ जब अर्जुन (34) अपने भतीजे को शालीमार बाग स्थित स्कूल छोड़ने जा रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण लड़के की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि भरोला गांव के रहने वाले अर्जुन का इलाज किया जा रहा है। पुलिस को हादसे की सूचना सुबह साढ़े सात बजे के करीब मिली।

अधिकारी ने कहा कि क्लस्टर बस ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी और दुर्घटना के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

पुलिस ने कहा कि आदर्श नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).