एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गयी। राहत विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत

लखनऊ, छह जुलाई उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गयी। राहत विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राहत आयुक्‍त की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गयी।

बयान के अनुसार, शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे से शनिवार शाम साढ़े छह बजे तक फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की डूबने से मौत हो गई।

बयान के मुताबिक रायबरेली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की बारिश से जुड़ी घटना में जान चली गई।

बयान में कहा गया कि बुलंदशहर, कन्नौज, मैनपुरी, कौशांबी, फिरोजाबाद, प्रतापगढ़, उन्नाव और मैनपुरी जिलों में भी एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है। उत्तर प्रदेश में औसतन 18.3 मिलीमीटर बारिश हुई।

राहत विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 75 जिलों में से 45 में अधिक बारिश दर्ज की गई। सभी जिलों में सबसे अधिक 65.5 मिमी बारिश श्रावस्ती जिले में दर्ज की गई। राहत विभाग ने नेपाल की सीमा से लगे जिलों में स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है।

राज्य के राहत आयुक्त नवीन कुमार ने कहा, "नेपाल में हाल में हुई भारी बारिश को देखते हुए सभी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी के लिए सतर्क किया गया है। जरूरत के हिसाब से बाढ़ पीएसी/एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई हैं और सभी यूनिट मोर्चा संभालने के लिए तैयार हैं।"

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).