विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के 13 सदस्यों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुई सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत एक परिवार के 13 सदस्यों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए।
लाहौर, 27 मई पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुई सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत एक परिवार के 13 सदस्यों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए।
घटना रविवार को लाहौर से 350 किलोमीटर दूर मुजफ्फरघर जिले में हुई जब एक ट्रक यात्री वैन से टकरा गया।
आपात सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के अनुसार कई लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बचाव दल के सदस्य और स्थानीय निवासी घायलों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने 11 लोगों को पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया जबकि दो की बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।
अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना में एक परिवार के 13 सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया की वे लोग रिश्तेदारों से मिलने मुल्तान जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि नौ घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।
पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ड्राइवर ने कहा कि तेज गति के चलते वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया और वह यात्री वैन से टकरा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

