देश की खबरें | चकराता में वाहन दुर्घटना में 13 व्यक्तियों की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में बुल्हाड़-बायला मार्ग पर रविवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 13 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।

देहरादून, 31 अक्टूबर उत्तराखंड के देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में बुल्हाड़-बायला मार्ग पर रविवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 13 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि त्यूणी से विकासनगर आते समय उक्त वाहन बायला गांव के करीब अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में 15 लोग सवार थे जिनमें से 13 की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मृतकों के शवों को खाई से निकाल कर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों का पता किया जा रहा है लेकिन माना जा रहा है कि संभवत: वाहन में क्षमता से ज्यादा सवारियां होना भी हादसा की एक वजह बना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

धामी ने कहा कि घायलों के उपचार के लिए एवं मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जायेगी।

उन्होंने देहरादून के जिलाधिकारी को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने के आदेश भी दिए और परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिए कि वाहनों में ‘ओवरलोडिंग’ न हो। उन्होंने कहा कि यदि ‘ओवरलोडिंग’ की कोई शिकायत आती है तो संबधित अधिकारी पर कड़ी कारवाई की जाऐगी।

प्रदेश में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने देने के लिए धामी ने जनता से भी ‘ओवरलोडेड’ वाहनों में यात्रा न करने अपील की और कहा कि सभी को जागरूक होकर इस तरह की घटनाओं से बचना है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चकराता के स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों से मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\