विदेश की खबरें | अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारी मामले की मानव तस्करी के पहलू को लेकर जांच भी कर रहे हैं।
अधिकारी मामले की मानव तस्करी के पहलू को लेकर जांच भी कर रहे हैं।
मैक्सिको के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर मैक्सिको के हैं।
पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तब कुछ यात्री वाहन को निकालने की कोशिश कर रहे थे और कुछ लोग सड़क किनारे मैदान में छानबीन कर रहे थे। ट्रैक्टर ट्रेलर का सामने का किनारा एसयूवी के बायीं ओर लगा था और दो खाली ट्रेलर उसके पीछे जुड़े थे।
कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्ती दल के प्रमुख उमर वाटसन ने बताया कि पुलिस ने 12 लोग मृत पाये। एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में हुई।
मैक्सिको के विदेश विभाग में उत्तर अमेरिकी मामलों के निदेशक रॉबर्टो वेलासको ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर घटना की पुष्टि की और बताया कि मरने वालों में कम से कम 10 लोग मैक्सिको से हैं। हालांकि किसी की पहचान नहीं बतायी गयी है।
अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण का पता लगाया जा रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतने सारे लोग वाहन में क्यों सवार थे जबकि उसमें सिर्फ आठ लोगों के बैठने की जगह थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

