मेघालय में पूर्व ग्राम प्रधान के घर में आगज़नी के मामले में 13 गिरफ्तार
मेघालय में पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में एक पूर्व ग्राम प्रधान के घर को आग लगाने के आरोप में कम से कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
शिलांग, 10 मार्च : मेघालय में पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में एक पूर्व ग्राम प्रधान के घर को आग लगाने के आरोप में कम से कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आठ मार्च को रात करीब पौने 11 बजे रिंबाई इवापिनसिन गांव के पूर्व प्रधान के घर को कुछ लोगों ने कथित रूप से आग लगा दी जिससे संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा है. यह भी पढ़ें : UP: नगर निकाय चुनाव : पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों को योगी सरकार ने दी मंजूरी
जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जगपाल सिंह ने पीटीआई- से कहा कि लोगों ने एक आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

