बेंगलुरु, 13 जुलाई कर्नाटक में सेकेंड प्री-यूनिवर्सिटी (पीयू) बोर्ड या 12वीं के नतीजे 14 जुलाई को घोषित किये जाएंगे। प्रदेश के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मंत्री ने यह घोषणा भी की कि जिन छात्रों ने पहली पीयू परीक्षा में सभी पर्चे दिये थे लेकिन कुछ विषयों में अनुत्तीर्ण रह गए थे उन्हें सामान्य प्रोन्नति दी जाएगी।
यह भी पढ़े | कोरोना के तमिलनाडु में 4328 नए मरीज पाए गए, 66 की मौत: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कुमार ने एक वीडियो संदेश में कहा, “दूसरी पीयूसी परीक्षा के नतीजे मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे घोषित किये जाएंगे। सभी छात्रों को उनके मोबाइल फोन पर जानकारी मिलेगी।”
कुमार ने कहा कि 12 बजे के बाद नतीजे वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिये जाएंगे।
यह भी पढ़े | अहमदाबाद नगर निगम का बड़ा फैसला, पान की दुकानों के पास थूका हुआ पाए जाने पर भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना.
उन्होंने कहा कि पीयूसी परीक्षा चार मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की गई जबकि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण 23 मार्च को होने वाली आखिरी परीक्षा स्थगित कर दी गई थी और यह परीक्षा 18 जून को कराई गई।
मंत्री ने कहा, “हमारा राज्य दक्षिण भारत का पहला राज्य है जो पीयूसी नतीजों की घोषणा कर रहा है। 6.75 लाख छात्रों के नतीजों की घोषणा मंगलवार को की जाएगी।”
उन्होंने कहा कि पूरक परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY