देश की खबरें | तमिलनाडु में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में 12वीं कक्षा की मार्च में हुई परीक्षाओं के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित किए गए जिनमें 92.3 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। लड़कियों ने पांच प्रतिशत से अधिक के उत्तीर्ण प्रतिशत के अंतर से एक बार फिर लड़कों से बाजी मारी।
चेन्नई, 16 जुलाई तमिलनाडु में 12वीं कक्षा की मार्च में हुई परीक्षाओं के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित किए गए जिनमें 92.3 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। लड़कियों ने पांच प्रतिशत से अधिक के उत्तीर्ण प्रतिशत के अंतर से एक बार फिर लड़कों से बाजी मारी।
12वीं कक्षा की परीक्षाएं दो से 24 मार्च तक हुई थीं। कुल 7,79,931 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी थी।
सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सभी जिलों में तिरुपुर शीर्ष पर रहा जहां 97.12 प्रतिशत छात्र पास हुए।
कुल पास प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा। पिछले साल 91.3 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे की येरवडा जेल से 5 कैदी फरार, अस्थायी जेल की खिड़की की सलाखें तोड़कर भागे.
इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी। 94.80 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.41 रहा।
लड़कियों और लड़कों के बीच पास होने का अंतर 5.39 प्रतिशत रहा।
तिरुपुर के अलावा इरोड (96.99 प्रतिशत) और कोयंबटूर (96.39 प्रतिशत) भी शीर्ष पर रहे।
डीजीई ने बताया कि 62 कैदियों ने भी परीक्षाएं दी थी और उनमें से 50 पास हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)