एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,272 मामले, चार मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 1,272 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हो गई।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,272 मामले, चार मरीजों की मौत

मुंबई, तीन सितंबर महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 1,272 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,03,649 और मृतक संख्या बढ़कर 1,48,261 हो गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,258 मामले आए थे और छह मरीजों की मौत हुई थी।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में से 713 अकेले मुंबई से हैं। इसके बाद पुणे में(328) कोल्हापुर में (64), नागपुर में (59), नासिक में (47), लातूर में (39), अकोला में (13) और औरंगाबाद में (नौ) मरीज सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जिन चार मरीजों की मौत हुई उनमें से तीन की मुंबई सर्किल में और एक व्यक्ति की अकोला सर्किल में मृत्यु हुई।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1,771 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद से राज्य में अब तक कुल 79,46,694 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं। महाराष्ट्र में इस समय कोविड-19 के 8,694 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).