देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 123 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड से रिकवरी का दर बेहतर होकर 99.23 प्रतिशत पर पहुंच गया है। हालांकि, राज्य में शनिवार को संक्रमण के 123 नये मामले आए हैं।
हैदराबाद, पांच मार्च तेलंगाना में कोविड से रिकवरी का दर बेहतर होकर 99.23 प्रतिशत पर पहुंच गया है। हालांकि, राज्य में शनिवार को संक्रमण के 123 नये मामले आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में आज 348 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,83,626 हो गयी है।
बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण के 123 नये मामले आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,89,676 हो गई है। राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 4,111 लोगों की मौत हुई है।
हैदराबाद में सबसे ज्यादा 50 नये मामले आए हैं जबकि नलगोंडा और सांगारेड्डी में नौ-नौ नये मामले आए हैं।
बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को कोविड के 27,454 नमूनों की जांच की गई।
उसमें बताया गया है कि फिलहाल कोविड के 1,939 मरीजों का इलाज चल रहा है और राज्य में संक्रमण की दर 0.52 प्रतिशत दर्ज की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2022 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

