देश की खबरें | बंगाल में कोविड-19 के 123 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के नये 123 मामले दर्ज किये गये और इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण मामलों की कुल संख्या 20,20,296 हो गयी। राज्य स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।
कोलकाता, 12 जून पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के नये 123 मामले दर्ज किये गये और इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण मामलों की कुल संख्या 20,20,296 हो गयी। राज्य स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।
कोविड संक्रमण की दैनिक दर 1.60 प्रतिशत है। आज 7695 नमूनों की जांच किये जाने के बाद महज 123 मामले ही सामने आये हैं।
राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 139 नये मामले सामने आये थे।
पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है और मौत का आंकड़ा 21,205 पर यथावत रहा।
बुलेटिन में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में फिलहाल 736 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 19,98,360 लोग इसके संक्रमण से उबर चुके हैं, जिसमें आज संक्रमण से उबरे 54 मरीज शामिल हैं।
बुलेटिन के अनुसार, अभी तक दो करोड़ 54 लाख चार हजार 508 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

