एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 1,220 नए मामले आए, 15 और मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में 1,220 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ राज्य में कोविड​​-19 के मामले बुधवार को बढ़कर 3,05,000 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 1,220 नए मामले आए, 15 और मौतें हुईं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 11 नवंबर ओडिशा में 1,220 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ राज्य में कोविड​​-19 के मामले बुधवार को बढ़कर 3,05,000 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के कारण 15 और मौतें होने से तटीय राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,469 हो गई।

यह भी पढ़े | Uttarakhand: उत्तराखंड के इन शहरों में सिर्फ Green Crackers जला सकेंगे, आदेश जारी.

अधिकारी ने बताया कि पृथक-वास केंद्रों में 703 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमितों का पता लगाने के दौरान 517 संक्रमणों का पता चला।

उन्होंने बताया कि खुर्दा जिला, जिसके अंतर्गत भुवनेश्वर पड़ता है, में सबसे अधिक 134 नए मामले सामने आए, उसके बाद सुंदरगढ़ में 119 और कटक में 96 मामले आए हैं।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में 8 महीने बाद फिर से शुरू हुईं लोकल ट्रेन सेवाएं, सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का करना होगा पालन; मास्क पहनना अनिवार्य.

उन्होंने बताया कि बालासोर में चार, कटक में तीन, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा में दो-दो और अंगुल, खुर्दा, मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

अधिकारी ने बताया कि अब राज्य में 12,341 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2,91,137 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में अब तक कोविड​​-19 के लिए 50.77 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2020 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).