देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 122 नये मामले, दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 122 नये मामले आए और संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है।
हैदराबाद, सात नवंबर तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 122 नये मामले आए और संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है।
राज्य में रविवार तक कुल 6,72,489 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और 3,966 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है।
राज्य सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, तेलंगाना में फिलहाल कोविड-19 के 3,764 मरीजों का इलाज चल रहा है।
ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 46 जबकि रंगारेड्डी जिले में 10 नये मामले आए हैं।
रविवार को कुल 25,847 नमूनों की जांच की गई।
बुलेटिन के अनुसार, राज्य में ठीक होने की दर 98.85 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2021 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

