देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस के 1,207 नए मामले आए; 3,018 लोग ठीक हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,207 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 8,13,270 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार शाम को यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, तीन जून गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,207 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 8,13,270 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार शाम को यह जानकारी दी।
राज्य में 17 और मरीजों की संक्रमण से मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 9,890 तक पहुंच गई।
दिन में 3,018 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 7,78,976 हो गई।
राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95.78 प्रतिशत रही।
गुजरात में अब 24,404 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 429 वेंटिलेटर पर हैं।
अहमदाबाद शहर में सबसे अधिक 191 मामले आए।
राज्य में अब तक कुल 1,76,39,673 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है।
आज 1.75 लाख लोगों को टीका लगाया गया।
निकटवर्ती केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव में 28 नए मामले सामने आए हैं।
स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 34 मरीज ठीक हो गए और उन्हें दिन में छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

