विदेश की खबरें | नेपाल में कोविड-19 के 1204 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 62,797 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में कोविड-19 के 1204 नए मामले सामने आने के बाद देश में शनिवार को संक्रमितों की संख्या 62,797 हो गयी।
काठमांडो, 19 सितंबर नेपाल में कोविड-19 के 1204 नए मामले सामने आने के बाद देश में शनिवार को संक्रमितों की संख्या 62,797 हो गयी।
स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता जागेश्वर गौतम ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 796 पुरूष और 408 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई । इस दौरान देश भर में 10,333 नमूनों की पीसीआर पद्धति से जांच की गयी।
यह भी पढ़े | अमेरिका ने सीरिया में रूस का मुकाबला करने के लिए और सैनिक व बख्तरबंद वाहन भेजे.
संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 401 हो गयी है ।
उन्होंने बताया कि शनिवार को अस्पतालों से 1,447 लोगों को छुट्टी दे दी गयी। अब तक 45,267 लोग ठीक हो चुके हैं ।
यह भी पढ़े | डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, हिंसक हुए प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी नहीं छोड़ा.
शनिवार तक देश में 904,706 नमूनों की जांच की गयी।
देश में 17,129 संक्रमित मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है ।
राजधानी काठमांडू में शनिवार को संक्रमण के 711 नए मामले सामने आए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

