एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस के 1201 नए मरीज, 12 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1201 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 12 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया जिससे इस तटीय राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 2,94,415 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 1352 हो गई।

देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस के 1201 नए मरीज, 12 की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, तीन नवंबर ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1201 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 12 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया जिससे इस तटीय राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 2,94,415 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 1352 हो गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया 697 नए मामले पृथक केंद्रों से आए हैं, जबकि 504 मरीजों की पहचान संपर्कों का पता लगाने के दौरान हुई।

यह भी पढ़े | Rajasthan Municipal Elections 2020 Results Live: जोधपुर नगर निगम में कांग्रेस बीजेपी से चल रही आगे.

अधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा 132 मामले खुर्दा जिले से आए हैं जिसमें राजधानी भुवनेश्वर आता है। इसके बाद मयूभंज और जगतसिंहपुर से 73-73 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि ओडिशा में 13,919 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 2,79,091 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: तेजस्वी ने बताया प्लान, कहा ऐसे देंगे 10 लाख नौकरियां.

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 46.87 लाख नमूनों की जांच की गई है। सोमवार को 42,080 का परीक्षण किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).