देश की खबरें | उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले, तीन और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले सामने आए तथा इस महामारी से तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, राज्य में ब्लैक फंगस से पीड़ित दो और मरीजों की मृत्यु हो गयी।
देहरादून, 28 जून उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले सामने आए तथा इस महामारी से तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, राज्य में ब्लैक फंगस से पीड़ित दो और मरीजों की मृत्यु हो गयी।
यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के नए मामलों मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3,39,739 हो चुकी है।
संक्रमण के नए मामलों में से सर्वाधिक 41 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि पिथौरागढ़ में 17, उत्तरकाशी में 15 और हरिद्वार में 10 नए मामले सामने आए।
प्रदेश में अब तक कुल 7092 लोग महामारी से जान गंवा चुके हैं ।
राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,294 है जबकि 3,24,529 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के दो और मामले सामने आए तथा दो अन्य मरीजों की मौत हो गई। उत्तराखंड में इस रोग के अब तक 494 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 94 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)