Haryana: जींद में 12 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट, सगे भाई पर लगा शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
हरियाणा के जींद में 12 साल की एक किशोरी ने अपने सगे भाई के खिलाफ कथित यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. सात महीने की गर्भवती किशोरी को मेडिकल जांच के लिए रोहतक स्थित पीजीआई भेज दिया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
जींद: हरियाणा (Haryana) के जींद (Jind) में 12 साल की एक किशोरी ने अपने सगे भाई के खिलाफ कथित यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. सात महीने की गर्भवती किशोरी (Pregnant Girl) को मेडिकल जांच के लिए रोहतक स्थित पीजीआई (PGI) भेज दिया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर महिला थाने में भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि पीडि़ता की उम्र महज साढ़े 12 साल है जबकि आरोपित भाई की उम्र 14 वर्ष है.
उन्होंने बताया कि किशोरी लगभग साढ़े सात माह की गर्भवती है, जिसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है. पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले दो-तीन दिन से उसकी बेटी के पेट में दर्द था और पेट का आकार भी बढ़ा हुआ था, जब वह बेटी को चिकित्सक के पास लेकर पहुंची तो वहां पता चला कि वह लगभग साढ़े सात माह की गर्भवती है, इसके बाद चिकित्सकों ने उसे उसे पीजीआई भेज दिया. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: प्रेमी ने लड़की का किया रेप, VIDEO बनाकर दोस्तों में बांटा
महिला ने शिकायत में बताया कि जब उसने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके 14 वर्षीय बड़े भाई ने उसके साथ पिछले साल शारीरिक संबंध बनाये थे और परिजनों की गैर मौजूदगी में उसका बड़ा भाई अक्सर उसके साथ कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

