देश की खबरें | महाराष्ट्र में शिवसेना के 12 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं :पूर्व मंत्री लोणीकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर ने शुक्रवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ शिवसेना के 12 विधायक भगवा पार्टी के संपर्क में हैं और उन्होंने राज्य में सत्ता में बदलाव होने की संभावना जताई।

नांदेड़ (महाराष्ट्र), आठ अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर ने शुक्रवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ शिवसेना के 12 विधायक भगवा पार्टी के संपर्क में हैं और उन्होंने राज्य में सत्ता में बदलाव होने की संभावना जताई।

हालांकि, राज्य में तीन पार्टियों की महाविकास आघाड़ी सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना ने लोणीकर के दावे को हास्यास्पद करार दिया और कहा कि विपक्षी भाजपा राज्य में सत्ता में आने के लिए दिन में सपने देख रही है।

लोणीकर नांदेड़ जिले में देगलूर विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुभाष साबने के समर्थन में आयेाजित एक रैली में बोल रहे थे।

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता रावसाहेब दानवे और उनकी पार्टी के सहकर्मी आशीष शेलार भी देगलूर में साबने के लिए प्रचार करने को लेकर मौजूद थे।

साबने हाल ही में शिवसेना छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। वह देगलूर और मुखेड विधानसभा क्षेत्रों का विधायक के तौर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

लोणीकर ने कहा, ‘‘यदि महाराष्ट्र राज्य में कोई बदलाव होना है...मौजूद सरकार में, तो मतदाताओं को भाजपा उम्मीदवार सुभाष साबने को विजयी करना चाहिए। राज्य में चमत्कार (बदलाव) होगा। शिवसेना के 12 विधायक भाजपा के सपंर्क में हैं।’’

लोणीकर की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने मुंबई में कहा कि उनके दावे में कोई सच्चाई नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राज्य में सत्ता में आने के लिए दिन में सपने देख रही है। जबकि हाल में आधा दर्जन जिलों में 80 जिला परिषद सीटों पर हुए उपुचनावों में उनकी (भाजपा की) संख्या घट गई है। ’’

वहीं, रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शेलार ने कहा, ‘‘यह उपचुनाव वित्तीय शक्ति और जनता की शक्ति के बीच एक लड़ाई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\