एजेंसी न्यूज

गौतमबुद्ध नगर में सीआईएसएफ कर्मी सहित 12 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गए

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जिला निगरानी अधिकारी) सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को कोरोना वायरस के 82 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 70 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव है, जबकि 12 में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

गौतमबुद्ध नगर में सीआईएसएफ कर्मी सहित 12 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गए
जमात

नोएडा, चार मई जनपद गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 के संक्रमण के 12 मामले सामने आये। संक्रमित पाये गए इन 12 व्यक्तियों में सीआईएसएफ का एक कर्मी भी शामिल है। इनको मिलाकर जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। 102 मरीज अब तक यहां के विभिन्न अस्पतालों से उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जिला निगरानी अधिकारी) सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को कोरोना वायरस के 82 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 70 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव है, जबकि 12 में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जनपद में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 179 हो गई है। इनमें 102 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 77 मरीजों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि आज जो मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं उनमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का 27 वर्षीय जवान शामिल है, जो सूरजपुर में तैनात है। उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय युवती को ठीक होने के बाद ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल से आज छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 से संक्रमित 77 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। उनके अनुसार 179 मरीजों में से 102 मरीज ठीक होकर अब तक घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज जहां मरीज पाए गये हैं, उन जगहों को सील करके जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग वहां पर सेनिटाइजेशन आदि का कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि आज कुछ मरीज उन जगहों से भी पाए गए हैं, जो जगह पूर्व में हॉटस्पॉट घोषित करके सील किये गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 2161 लोगों के विदेश यात्रा करने की जानकारी है। अब तक कोविड-19 के संदिग्ध 3722 लोगों का नमूने जांच के लिए लिये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न जगहों पर 254 लोग पृथकवास में रखे गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).