पुलिस ने बताया कि उन्हें रात करीब 10:40 बजे प्रोग्रेस एवेन्यू और कॉरपोरेट ड्राइव के निकट कई लोगों को गोली मारे जाने की खबर मिली।
टोरंटो के सहायक चिकित्सकों ने कहा था कि 11 वयस्क घायल हुए हैं, लेकिन बाद में पुलिस ने कहा कि 12 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने यह भी बताया कि एक संदिग्ध को सिल्वर (रजत) रंग की कार में भागते हुए देखा गया और वह अभी भी फरार है। लोगों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है।
पुलिस ने शनिवार की सुबह ‘एक्स’ पर कहा कि गोलीबारी के मामले में तीन लोगों पर संदेह है तथा दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
टोरंटो की मेयर ओलिविया चाउ ने कहा कि उन्होंने पुलिस प्रमुख मायरोन डेमकिव से बात की है और उन्हें बताया गया है कि इस मामले में शामिल लोगों को जल्द ही पकड़ा जायेगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY