देश की खबरें | राजस्थान में चार अलग अलग स्थानों पर पानी में डूबने की घटना में 12 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के श्रीगंगानगर, झुंझूनूं, भीलवाडा और जोधपुर जिलों में रविवार को अलग-अलग हादसों में पानी में डूबने की घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री अशोक गलहोत ने शोक जताया है ।

जयपुर, 31 जुलाई राजस्थान के श्रीगंगानगर, झुंझूनूं, भीलवाडा और जोधपुर जिलों में रविवार को अलग-अलग हादसों में पानी में डूबने की घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री अशोक गलहोत ने शोक जताया है ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पानी में डूबने वाले मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को हिम्मत देने की कामना की है।

गहलोत ने ट्वीट में कहा ‘‘श्रीगंगानगर में रामसिंहपुर क्षेत्र के उदासर गांव में खेत में पानी की डिग्गी में डूबने से पांच बच्चों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। मेरी गहरी संवेदनाएं बच्चों के माता-पिता एवं परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस अत्यंत कठिन समय में सम्बल प्रदान करें।’’

श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को खेत में बने एक तालाब में नहाते समय डूबने से दो सगे भाई बहन सहित पांच बच्चों की मौत हो गई।

थाना प्रभारी डोलाराम विश्नोई ने बताया कि उदासर गांव में खेत में बने एक तालाब में नहाने के दौरान राजेश (10) उसकी बहन भावना (12), अंकित (10), आशू (10), निशा (13) की पानी में डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय अस्पताल भेजा गया है ।

झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी में कोट बांध में नहाने गये तीन लोगो की पानी के गहराई में जाने से डूबने से मौत हो गई। थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि घूमने आये 10-11 लोगो में से तीन लोग कोट बांध में नहाने उतरे थे और गहराई में पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हंसराज (50), सोनीलाल ऊर्फ सोहन लाल (32) और विशाल (25) के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है ।

भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र में नदी में नहाने गए दो सगे भाईयों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों सगे भाई रिहान (11) और जिहान (14) खारी नदी में नहाने गये थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

जोधपुर के फलोदी के बेंदती कला गांव में तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रहमतुल्ला और अकरम की बेंदती कला गांव में तालाब के पानी की गहराई में जाने से मौत हो गई।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\