एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 12 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 4,216 हो गए।

देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 12 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

े आइजोल, एक जनवरी मिजोरम में कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 4,216 हो गए।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि लुंगलेई जिले में छह, आईजोल में पांच और कोलासिब में एक नया मामला सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि इनमें सीमा सुरक्षा बल के पांच कर्मी, सीआरपीएफ के दो जवान और सेना का एक जवान भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि मिजोरम में अभी 110 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 4,098 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके है। राज्य में वायरस से आठ लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.21 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 1.8 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).