देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,670 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 19 जुलाई मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,670 तक पहुंच गयी।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,512 है। वर्तमान में 202 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 52 जिलों में से सात जिलों में ही संक्रमण के नये मामले सामने आये।
अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के पांच नए मामले भोपाल में जबकि इंदौर में दो तथा दमोह, होशंगाबाद, झाबुआ, राजगढ़ और जबलपुर में एक-एक नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,91,670 संक्रमितों में से अब तक 7,80,956 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कोविड-19 के 29 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोमवार को 4,55,485 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 2,56,36,450 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2021 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

