Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, 12 नक्सली ढेर, 2 सुरक्षाकर्मियों ने भी गंवाई जान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बीजापुर, 9 फरवरी : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई तथा कई अन्य घायल हो गए.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं. सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं.’’ यह भी पढ़ें : दिल्ली हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन की तस्करी के मामले में तीन विदेशी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों ने भी जान गंवाई है, जिनमें से एक राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड से तथा दूसरा विशेष कार्य बल से था. दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के शवों को निकालने और घायल जवानों को निकालने के प्रयास जारी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2025 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

