सीआरपीएफ की दिल्ली स्थित बटालियन के 12 और कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

सीआरपीएफ के ये कर्मी राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेज-3 में स्थित 31वीं बटालियन से संबंधित हैं। बल के 52 कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने और एक कर्मी की मौत के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया था।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दिल्ली स्थित बटालियन के 12 और जवान शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीआरपीएफ के ये कर्मी राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेज-3 में स्थित 31वीं बटालियन से संबंधित हैं। बल के 52 कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने और एक कर्मी की मौत के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुल 112 कर्मियों के नमूने लिये गए, जिनमें से 12 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

इसके साथ ही बल की इस टुकड़ी में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।

उन्होंने कहा कि सभी कर्मी वायरल संक्रमण से जूझ रहे हैं और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले उप-निरीक्षक रैंक के 55 वर्षीय अधिकारी की मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान