एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और लोगों की मौत, 2429 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2429 नये मामले सोमवार को सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,41,754 हो गई है। राज्य में संक्रमण में 12 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 2841 हो गई।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और लोगों की मौत, 2429 नये मामले

जयपुर, पांच अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2429 नये मामले सोमवार को सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,41,754 हो गई है। राज्य में संक्रमण में 12 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 2841 हो गई।

इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संक्रमण तेजी से बढ़ा है और इसे रोकने के लिए सभी लोगों को टीका लगवाना होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार से टीकाकरण के लिये आयु सीमा समाप्त करके सभी को टीकाकरण की अनुमति दिये जाने की अपील की।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढकर 14,768 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को2429 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,41,754 हो गई है जिसमें 14,768 रोगी उपचाराधीन है।

राजस्थान के सभी 33 जिलों में सोमवार को संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2429 हो गई जिनमें राजधानी जयपुर में 528, जोधपुर में 320, कोटा में 280, उदयपुर में 198, डूंगरपुर में 124, चित्तौडगढ़ में 113, अलवर-राजसमंद में 83-83, पाली में 68, भीलवाडा में 63, बांसवाडा में 58, नागौर में 46, अजमेर में 45 नये संक्रमित शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 527 और मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,24,145 संक्रमित ठीक हो चुके है।

राज्य में अब तक कुल 2841 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 525, जोधपुर में 308, अजमेर में 230, कोटा में 171, बीकानेर में 167 उदयपुर में 131 भरतपुर में 120,पाली में 110 और सीकर में 103 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। इसे रोकने के लिए हम सभी लोगों को टीका लगवाना होगा। मैं प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार से अपील करता हूं कि आयु सीमा हटाकर सभी के टीकाकरण की अनुमति दी जाए। सरकारी के साथ निजी चिकित्सा संस्थानों को भी टीकाकरण की अनुमति दी जाए।’’

उन्होंने आगे कहा कि ‘‘साथ ही,भारत में अभी लगाए जा रहे दो टीकों के अलावा अन्य टीकों को भी भारत में अनुमति दी जाए जिससे अधिक से अधिक लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण हो सके।हमें टेस्टिंग,ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट व टीकाकरण के द्वारा कोरोना वायरस पर चौतरफा हमला बोलना होगा तभी कोरोना को हराया जा सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2021 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).