दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण डॉक्टर समेत 12 कोरोना मरीजों की मौत
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जठरांत्र विज्ञान) विभाग के प्रमुख सहित 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
दिल्ली के बत्रा अस्पताल (Batra Hospital) में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जठरांत्र विज्ञान) विभाग के प्रमुख सहित 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. इस बीच, वसंतकुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है. इससे पहले अस्पताल में आठ मरीजों की मौत की जानकारी दी गई थी.
बत्रा अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर एस सी एल गुप्ता ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मरने वाले आठ रोगियों में से छह रोगी आईसीयू में जबकि दो उच्च निर्भरता वार्डों में भर्ती थे. ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों में अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जठरांत्र विज्ञान) विभाग के प्रमुख आर के हिमतानी भी शामिल हैं. चिकित्सा निदेशक ने कहा कि हिमतानी को 15-20 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह भी पढ़े: Delhi: बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 मरीजों की मौत, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार को घेरते हुए इसे बताया हत्या
इसके बाद ऑक्सीजन की कमी से चार और रोगियों की मौत की जानकारी दी गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 12 हो गई. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर शोक व्यक्त किया है.
उन्होंने ट्वीट किया, ''ये खबर बहुत ही ज़्यादा पीड़ादायी है. इनकी जान बच सकती थी -समय पर ऑक्सिजन देकर। दिल्ली को उसके कोटे की ऑक्सिजन दी जाए। अपने लोगों की इस तरह होती मौतें अब और नहीं देखी जाती। दिल्ली को 976 टन ऑक्सिजन चाहिए और कल केवल 312 टन ऑक्सिजन दी गयी। इतनी कम ऑक्सिजन में दिल्ली कैसे साँस ले?''.
इस बीच, अस्पताल ने कहा कि उसने शनिवार को ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर संकट कालीन संदेश (एसओएस) भेजा था. गुप्ता ने कहा कि उन्होंने शनिवार सुबह जब 2,500 लीटर ऑक्सीजन बची थी तो इसकी कमी को लेकर अधिकारियों के जानकारी दी थी. उन्होंने कहा कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अस्पताल के अधिकारियों ने दावा किया कि ऑक्सीजन खत्म हो गई है। 1 बजकर 35 मिनट पर ऑक्सीजन का टैंकर आया.
इससे संबंधित एक अन्य घटनाक्रम में वसंतकुंज के फोर्टिस अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है. अस्पताल के पास चार घंटे की ऑक्सीजन बची है। सूत्रों ने यह जानकारी दी.दिल्ली कोरोना मोबाइल ऐप के अनुसार अस्पताल में कोविड-19 के 106 रोगी हैं. इस बीच, मीरा बाग स्थित सहगल नियो अस्पताल ने ट्विटर के जरिये, अस्पताल में खत्म होती ऑक्सीजन को लेकर एसओएस भेजा है.
अस्पताल ने दोपहर करीब 12 बजकर 40 ट्वीट किया, ''हम ऑक्सीजन हासिल करने में आपात सहायता का अनुरोध करते हैं। हमारी पिछली आपूर्ति खत्म हो रही है और सुबह से नयी आपूर्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हमारे यहां ऑक्सीजन सपोर्ट पर 90 और आईसीयू में 13 रोगी हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2021 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

