देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत
जियो

अमरावती, 17 जून आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के वेदाद्री गांव के पास बुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत हो गई जिसमें नौ महिलाएं और छह साल की एक बच्ची शामिल है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में 15 अन्य लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े | झारखंड में आज कोरोना के 56 नए मामले सामने आए, 1 की मौत : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि वेदाद्री स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में दर्शन करने के बाद परिवार के सदस्य ट्रेक्टर ट्रेलर में सवार होकर लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि रास्ते में ट्रेक्टर ट्रेलर और तेज गति से आती हुई लॉरी में भिड़ंत हो गई जिसके कारण यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़े | राजस्थान निजी बस ऑपरेटरों का तीन महीने का वाहन कर माफ.

उन्होंने बताया कि ट्रेक्टर ट्रेलर में कुल 27 लोग यात्रा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी मृतक नजदीकी रिश्तेदार थे और मन्नत मांगने मंदिर गए थे।

उन्होंने कहा कि सात लोग दुर्घटनास्थल पर ही मारे गए जबिक पांच अन्य लोगों की अस्पताल में मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)