एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 12 जुलाई को होगा। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंकजा मुंडे और उद्धव ठाकरे के निजी सहायक मिलिंद नार्वेकर समेत 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

देश की खबरें | महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में

मुंबई, पांच जुलाई महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 12 जुलाई को होगा। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंकजा मुंडे और उद्धव ठाकरे के निजी सहायक मिलिंद नार्वेकर समेत 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

शुक्रवार को चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी।

वर्तमान 11 विधान पार्षदों का छह वर्ष का कार्यकाल 27 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने पंकजा मुंडे (हाल में बीड से लोकसभा चुनाव हार चुकी), अमित गोरखे, सदाभाऊ खोत और योगेश तिलेकर को मैदान में उतारा है जबकि परिषद के मौजूदा सदस्य परिणय फुके को फिर से टिकट दिया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पूर्व सांसद भावना गवली और कृपाल तुमाने को मैदान में उतारा है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शिवाजीराव गर्जे और राजेश विटेकर को मैदान में उतारा है।

विपक्ष से कांग्रेस ने मौजूदा विधान पार्षद प्रदन्या सातव को फिर से टिकट दिया है। पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी के जयंत पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) के उम्मीदवार के रूप में फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नार्वेकर को मैदान पर उतारा है।

महाराष्ट्र विधानसभा में वर्तमान में कुल 274 सदस्य है, एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 23 वोटों की आवश्यकता होगी।

वर्तमान में भाजपा के 103, शिव सेना के 38, एनसीपी 42, कांग्रेस 37, शिव सेना (यूबीटी) 15 और एनसीपी (एसपी) के 10 सदस्य हैं।

प्रहार जनशक्ति पार्टी, बीवीए, समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम के दो-दो, जबकि जनसूराज्य, आरएसपी, पीडब्ल्यूपी, एमएनएस, सीपीएम, स्वाभीमानी पक्ष, क्रांतिकारी क्षेत्र पार्टी के एक-एक विधायक हैं। इसके अलावा 13 स्वतंत्र विधायक भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).