एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 119 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 119 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत रही, जबकि बीमारी से दो और मौतें होने से राष्ट्रीय राजधानी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,879 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 119 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत

नयी दिल्ली, सात फरवरी दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 119 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत रही, जबकि बीमारी से दो और मौतें होने से राष्ट्रीय राजधानी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,879 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में 27 जनवरी को कोरोना वायरस के 96 मामले सामने आए थे, जो नौ महीनों में सबसे कम दैनिक मामले थे।

शुक्रवार को बीमारी से दो मौतें हुईं, जबकि दो फरवरी को भी इतनी ही मौतें हुई थीं, जो पिछले 10 महीनों में सबसे कम है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन की गईं 54,247 जांच के बाद ये 119 नए मामले सामने आए। संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत है।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले दिन की गईं कुल जांचों में 34,102 आरटी-पीसीआर जांच और 20,145 तीव्र एंटीजन जांच शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि महानगर में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,36,035 हो गये और मरने वालों की संख्या 10,879 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, रविवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले दिन के 1,174 से घटकर 1,112 रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).