देश की खबरें | ओडिशा में 10 वर्षों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 118 माओवादी मारे गए: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि पिछले 10 वर्षों में राज्य में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 118 माओवादी मारे गए हैं।

भुवनेश्वर, 10 मार्च ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि पिछले 10 वर्षों में राज्य में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 118 माओवादी मारे गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कन्हाई चरण डांगा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा, "2015 से 25 जनवरी 2025 तक पिछले 10 वर्षों में राज्य में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) के 118 कैडर मारे गए हैं।"

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ओडिशा पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त माओवादी विरोधी अभियान में एक केंद्रीय समिति सदस्य सहित 17 माओवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया।

उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में राज्य में कुल 315 माओवादी और माओवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, 238 माओवादियों और मिलिशियाओं ने आत्मसमर्पण किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026 तक ओडिशा को माओवादी खतरे से मुक्त करने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं।

माझी ने बताया कि माओवादी गतिविधियों और आंदोलनों का सामना करने के वास्ते राज्य में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\